नरसिंहपुर! 16 फरवरी 2026 नरसिंहपुर पुलिस ने जिले में मादक पदार्थ (स्मैक) की तस्करी के तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया।
• लगभग 6 लाख कीमत की 62 ग्राम स्मैक जप्त।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में नशे
के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में एक विशेष मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति जिले में मादक पदार्थ स्मैक रखे हुए हैं एवं बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया।
उक्त व्यक्ति ने अपना नाम बनवारी सिंह तंवर, निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर जिला राजगढ़ होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लगभग 36 ग्राम स्मैक जप्त की गई।
अवैध स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा : एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार, उसके दूसरे साथी को भी स्मैक सहित पुलिस द्वारा दबोचा गया।
मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ करने पर उसके अन्य साथी बनवारी तंवर का नाम सामने आया, जो अपने पास बड़ी मात्रा में स्मैक रखे हुए था।
सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें बनवारी तंवर को अपने साथी रामलाल तंवर के साथ टट्टा पुल के पास खैरी नरसिंहपुर तरफ से गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुई । आरोपी बनवारी तंवर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 26 ग्राम स्मैक जप्त की गई।
🗣️ गिरफ्तार आरोपी :
➡️ भगवान सिंह तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ़।
➡️बनवारी तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ़।
➡️रामलाल तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ़।
➡️ जप्त मादक पदार्थ : 62 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख अनुमानित)।
➡️ वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।
🗣️ कार्यवाही में मुख्य भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, उपनिरीक्षक मुस्ताक खान, एएसआई रमेश निवारे, आरक्षक राहुल दुबे, अनुराग दुबे, अभय तिवारी, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, श्रेय अवस्थी, महिला आरक्षक कुमुद पाठक एवं सायबर सेल के स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।








