भोपाल / 14 अक्टूबर 2025
सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां खाद के टोकन वितरण के दौरान महिला तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया ने एक किसान को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि कृषि केंद्र पर खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर तहसीलदार और किसान के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर तहसीलदार ने किसान को दो थप्पड़ जड़ दिए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि तहसीलदार का कहना है कि किसानों ने टोकन छीनने की कोशिश की थी, इसलिए उन्हें रोकना पड़ा, किसी के साथ मारपीट नहीं की गई।
वायरल वीडियो ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।








