नरसिंहपुर / 24 अगस्त 2025
नरसिंहपुर जिले के ग्राम इमलिया में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश पंडाल सजाते समय 35 वर्षीय युवक दीपक पटेल करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







