नरसिंहपुर / 15 नवम्बर 2025
उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह तथा अन्य अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के नायक भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण किया गया।
#Narsinghpur #जनजातीय_गौरव_दिवस_MP #BhagwanBirsaMunda150
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh..








