. ✈️ आसमान में खतरा, सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना – दिल्ली लौटी इंदौर जा रही Air India फ्लाइट!”

दिल्ली / 31 अगस्त 2025

दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2913 को रविवार (31 अगस्त) को टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद आपात स्थिति में वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

एयरलाइन ने जानकारी दी कि उड़ान भरने के तुरंत बाद कॉकपिट क्रू को विमान के दाहिने इंजन से “फायर इंडिकेशन” मिला। स्टैंडर्ड प्रक्रिया का पालन करते हुए पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर दिया और विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा।

एअर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि –

सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं, किसी को चोट नहीं आई।

संबंधित विमान को ग्राउंड कर तकनीकी जांच की जा रही है।

यात्रियों को इंदौर भेजने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।

इस घटना से यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन एयरलाइन और कॉकपिट क्रू की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!