⚡ घाटपिंडरई गांव में दर्दनाक हादसा: खेत में बिछे करंट वाले तार की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौत!”

घाटपिंडरई! 1 मार्च 2026
जिले के गांव घाटपिंडरई में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। खेत में बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रति बाई (उम्र 75 वर्ष), पत्नी हनुमत सिंह लोधी के रूप में हुई है!

🗣️ क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 28 फरवरी की शाम लगभग 4 बजे की है।

रति बाई अपने खेत में चारा काटने गई थीं। बताया जा रहा है कि उनके के खेत से लखन पटैल मुन्ना पटैल का खेत लगा हुआ है , जहां जंगली सुअरों से फसल बचाने के लिए तार का जाल बिछाया गया था।

आरोप है कि तार में 1100 केवी करंट प्रवाहित किया गया था। खेत के रास्ते में बिछे इसी करंटयुक्त तार की चपेट में आने से रति बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम पर सवाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की गई। शाम लगभग 6 बजे शव को अस्पताल लाया गया।

परिजनों का आरोप है कि 1 मार्च सुबह लगभग 10:30 बजे तक पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर उपस्थित नहीं हुए। वहीं, प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर की ड्यूटी  1 मार्च दोपहर 1 बजे बताई गई।
ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या रात में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक पोस्टमार्टम नहीं कर सकते थे? आखिर क्यों महिला का शव विगत 14 घंटे से जिला अस्पताल में रखा गया?

➡️ ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि फसलों की सुरक्षा के नाम पर करंट छोड़ना घातक और गैरकानूनी है, जिससे निर्दोष लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!