नरसिंहपुर | 5 अप्रैल 2026 समाचार
जिले के गाडरवारा में सामाजिक कार्यकर्ता पवन पटेल पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने 6 अप्रैल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठने का ऐलान किया है।
🗣️ ज्ञात हो कि पवन पटेल पर ककराघाट से गाडरवारा लौटते समय बोलेरो सवार 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनके दोनों पैर डंडों से तोड़ दिए गए। गंभीर हालत में उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
✍️ हमले के पीछे पवन पटेल ने कथित तौर पर ‘पारस’ नामक व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अवैध रेत उत्खनन और किसानों के भुगतान जैसे मुद्दों को लेकर सक्रिय थे।
🗣️ कांग्रेस ने इस मामले में पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पार्टी अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आई है।
📢 सुनीता पटेल ने पोलखोल से बातचीत में कहा है कि वह 6 अप्रैल से सुबह 11 बजे से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना देंगी आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
📰 पोलखोल ने 3 अप्रैल को इस खबर को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब यह मुद्दा राजनीतिक रूप लेता जा रहा है।
👉 अब सबकी नजर प्रशासन पर टिकी है!








