“स्वयं का, स्वयं के लिए, स्वयं के द्वारा” की मिसाल, नई सोच हमारी कल्पना महिला मंडल के स्वयं एग्ज़ीबिशन का भव्य शुभारंभ!”

नरसिंहपुर! 16 जनवरी 2026
“स्वयं का, स्वयं के लिए, स्वयं के द्वारा” की मूल भावना को साकार करते हुए नई सोच हमारी कल्पना महिला मंडल द्वारा आयोजित स्वयं एग्ज़ीबिशन का शुभारंभ 16 जनवरी से 19 जनवरी तक किया जाऐगा ,यह आयोजन एमएसएमई-डीएफओ, इंदौर के सहयोग (फैसिलिटेशन) से सफलतापूर्वक शुरू हुआ। आयोजन नरसिंहपुर स्थित जनपद मैदान में किया जा रहा है “..

इस भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन परिवहन एवं शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी , नीरज दुबे (महाराज) एवं क्षेत्र की प्रतिष्ठित समाजसेविका भारती ठाकुर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस संपूर्ण आयोजन का नेतृत्व नई सोच हमारी कल्पना महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. कल्पना मिश्रा सचिव चाहत पचौरी एवं उपाध्यक्ष दीपिका कपूर ने किया। उनके मार्गदर्शन, समर्पण एवं अथक प्रयासों से यह एग्ज़ीबिशन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हो रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देना है।

✨ कई जिलों से सहभागिता, कई राज्यों की मौजूदगी

चार दिवसीय इस एग्ज़ीबिशन में मध्यप्रदेश के अधिकतर  जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र  दिल्ली से आए घरेलू उद्यमियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। प्रदर्शनी में जड़ी-बूटियां, कॉस्मेटिक उत्पाद, पापड़, चिप्स, हैंडलूम, अगरबत्ती सहित कई स्वदेशी उत्पाद आदि लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

अध्यक्ष डॉ. कल्पना मिश्रा ने बताया कि जिले व जिले के बाहर से आए सभी उद्यमियों एवं आगंतुकों का हार्दिक स्वागत है। यह एग्ज़ीबिशन आगामी तीन दिनों तक चलेगा और सभी के लिए खुला है।

🌿 विशेष आकर्षण
नागपुर (महाराष्ट्र) से आए ईश्वर गजबे की अगरबत्तियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। उन्होंने बताया कि ₹100 से ₹5000 रूपये तक की अगरबत्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें एक अगरबत्ती लगभग एक घंटे तक जलती है और उसकी खुशबू दो सौ घरों तक फैलती है।

काजल शिवहरे द्वारा प्रस्तुत गुड पट्टी चार प्रकार की है, जिसे सींग दाने से बनाकर फ्राई किया जाता है, जिससे फूड इंफेक्शन की संभावना नहीं रहती।

भोपाल से आए सुनील उईके की जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने बताया कि उनकी सात पीढ़ियां सदियों से जड़ी-बूटी के कार्य से जुड़ी हैं। उनकी जड़ी-बूटियां गैस्ट्रिक, बीपी, शुगर जैसी समस्याओं में उपयोगी हैं।

🤝 आगे भी मिलेगा अवसर
संस्था की सचिव चाहत पचौरी ने बताया कि यदि भविष्य में और उद्यमी इस एग्ज़ीबिशन से जुड़ना चाहें तो आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में नई सोच हमारी कल्पना महिला मंडल परिवार ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं आगंतुकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी का प्रेम, सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!