नरसिंहपुर, 14 अगस्त 2025 —
स्वतंत्रता दिवस 2025 के मुख्य समारोह में जिले के 70 अधिकारी-कर्मचारी और पंचायतें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित की जाएंगी। सम्मानित होने वालों में एजीपी शैलेष पुरोहित, कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे, थाना स्टेशनगंज प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, डॉ. मंजरी सिंह सहित राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। यह सम्मान उनके समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना स्वरूप दिया जाएगा।











