सेल्फी लेने में गई अधिकारी की जान,15 दिन में गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार,गहलोत है पार्टी विरोधी मैं नहीं…..और भी ताजा खबरें।।

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे 

ब्रेकिंग न्यूज:उत्तराखंड सिविल एविएशन के वित्त नियंत्रक जितेंद्र सैनी की हेलीकॉप्टर के पिछले पंख की चपेट में आने से हुई मौत, केदारनाथ में चालू हेलीकॉप्टर के पीछे सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे श्री सैनी।।

1 दुनिया की मदद करने वाला भारत एकमात्र देश, गुजरात में RSS चीफ मोहन भागवत बोले- धर्म को मानने वालों का देश कभी किसी का फायदा नहीं उठाता

2 धर्म को मानने वाला फायदा नहीं उठाता’, RSS चीफ मोहन भागवत ने अमेरिका-चीन को सुनाई खरी-खरी, विदेश नीति कर दी साफ

3 रामलला को समर्पित किया गया 155 देशों का जल, 8 देशों के राजदूत भी अयोध्या आए; RSS के इंद्रेश ने दिया नया नारा “जय भारत जय जगत”

4 राहुल गांधी एक हफ्ते में दूसरी बार कर्नाटक पहुंचे, बागलकोट में बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए, विजयपुरा में शाम 5 बजे रोड शो करेंगे

5 राहुल गाँधी- जहां भी अंधेरा होता है वहां उसी अंधेरे में से कहीं न कहीं रोशनी भी निकलती है. उस समय समाज में अंधेरा था तो बसव जी अंधेरे में रोशनी जैसे निकले थे. बसव जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है. इसे मिटाया नहीं जा सकता

6 राहुल गांधी ने जनसभा में भरी हुंकार, बोले- दूसरों से सवाल करना आसान, लेकिन खुद से सवाल करना मुश्किल है

7 अमृतपाल 36 दिन बाद अरेस्ट, असम जेल ले गए, गुरुद्वारे गया, पोशाक बदली और प्रवचन दिया; मोगा में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

8 किलेनुमा घर, गुरुद्वारे में अमृतपाल का नशा मुक्ति केंद्र, भिंडरांवाले के गांव में वारिस पंजाब दे का चीफ बना, वहीं से गिरफ्तारी

9 अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर IGP सुखचैन सिंह गिल ने की मीडिया से बात. ‘सरेंडर नहीं, गिरफ्तार हुआ भगोड़ा अमृतपाल सिंह’, पंजाब पुलिस ने जारी किया बयान

10 सीतारमण बोलीं- क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए वैश्विक सहमति जरूरी, मिलकर करना होगा काम

11 कुश्ती के बड़े खिलाड़ियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, बोले-हम अपना करियर, फ्यूचर और परिवार सब दांव पर लगा कर आए हैं

12 Covid-19: भारत में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस, एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार के पार

13 गहलोत पर फिर भड़के सचिन पायलट, भ्रष्टाचार की जांच के नाम पर लिया था वोट, कब होगी कार्रवाई?

14 पायलट बोले- करप्शन पर कार्रवाई की मांग पर में कांग्रेस विरोधी कैसे, हाईकमान के नेताओं के सामने गहलोत पर सियासी हमला

15 ‘पटवारी पर छापा मारने के लिए वोट नहीं मांगे थे’, पायलट बोले- खड़गे-माकन की बेइज्जती की, सोनिया गांधी को चुनौती दी, पार्टी विरोधी काम वो था

16 राजस्थान:कांग्रेस ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर गांधी को बदनाम किया:* सांसद सुमेधानंद बोले – फ्री बिजली की घोषणा के साथ ही बढ़ी बिजली कटौती

17 मिट्टी में मिला देंगे’: बिहार BJP अध्यक्ष के बयान पर बिफरे CM नीतीश, बोले- बिल्कुल बुद्धि नहीं, करना है कर दो

18 संजय राउत का दावा- एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी

===============================

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!