नरसिंहपुर! 30 जनवरी 2026 राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सूबेदार (स्टेनो) कैडर के 4 अधिकारियों सहित कुल 20 पुलिस अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों एवं उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है। पदोन्नत अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए जाने की संभावना है।
पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित इन पदोन्नतियों को प्रशासनिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









