शंकराचार्य अपमान का आरोप: संगम पर हंगामा, यूपी सरकार के खिलाफ नरसिंहपुर में प्रदर्शन!”

नरसिंहपुर / प्रयागराज।19 जनवरी 2026

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र के संगम तट पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ कथित धक्का-मुक्की और स्नान से रोके जाने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में सोमवार 19 जनवरी को नरसिंहपुर में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अन्य कांग्रेस संगठनों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे शहर के सुभाष पार्क चौक पर आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ किया गया व्यवहार संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से सार्वजनिक माफी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

🗣️ उधर उत्तरप्रदेश प्रशासन का कहना है अमावस्या के कारण संगम तट पर अत्यधिक भीड़ थी। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनजर शंकराचार्य से रथ से उतरकर पैदल जाने का आग्रह किया गया था। इसी दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।

प्रकरण को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और प्रयागराज की इस घटना को लेकर अब नरसिंहपुर में भी विरोध प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!