लोकतंत्र पर हमला या राजनीतिक बदले की कार्रवाई? ED विरोध में लखनऊ में कांग्रेस सड़क पर!”

लखनऊ / 17 दिसंबर 2025

लखनऊ | मोदी सरकार की कथित बदनीयत और गैरकानूनी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेसजनों को इको गार्डन ले जाकर गिरफ़्तार किया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ED जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र पर सीधा हमला है और राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है।

इस मौके पर कांग्रेस ने माननीय अदालत के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें यंग इंडियन मामले में श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ ED की कार्रवाई को अवैध करार दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि अदालत का फैसला इस बात का प्रमाण है कि सत्य अंततः सामने आता है।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी और दमन से पार्टी डरने वाली नहीं है। अन्याय, तानाशाही और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा,
“सत्य की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!