लाल किले के पास हाई-इंटेंसिटी कार ब्लास्ट, 9 की मौत, आतंकी साजिश की जांच तेज!”

दिल्ली / 11 नवंबर

दिल्ली में सोमवार 10 नवंबर को शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी i20 कार में तेज धमाका हुआ। घटना में 9 लोगों की मौत और 28 घायल होने की पुष्टि हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट उच्च तीव्रता का था, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन और आसपास के बाजारों को बंद किया गया।

घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गाड़ी का नंबर HR-26 और पंजीकरण नदीम शाह के नाम पर पाया गया। पुलिस दिल्ली-NCR में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही है।

फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए दो आतंकी मॉड्यूल्स से पूछताछ में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी की जानकारी सामने आई थी। इनके नेटवर्क से 350 किलो से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, दो रायफलें, टाइमर और अन्य उपकरण बरामद हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में डॉक्टर आदिल अहमद और डॉक्टर मुजम्मिल शकील शामिल हैं। दोनों मॉड्यूल्स की कड़ी दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ने की संभावना पर जांच तेज है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार हमला फिदायीन हो सकता है!

, वहीं धमाके वाली कार का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें बैठा ड्राईवर मास्क लगाऐ हुये है!

गुजरात ATS द्वारा पकड़े गए संदिग्धों से भी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। गृह मंत्रालय स्तर पर उच्चस्तरीय समीक्षा जारी है। NIA और NSG टीमों ने मौके से सैंपल एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!