नरसिंहपुर। 17 जनवरी 2026
जिले में एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के कलेक्टर बंगले के सामने स्थित प्लाजा क्षेत्र का है, जहां एक युवती लाल कपड़ों में नजर आ रही है।
वीडियो के बैकग्राउंड में चर्च ग्राउंड स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिससे स्थान की पहचान नरसिंहपुर के रूप में की जा रही है।
जानकारी के अनुसार युवती ने स्वयं मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया। वीडियो में वह नरसिंहपुर का जिक्र करती भी सुनाई दे रही है। प्रारंभिक चर्चा के मुताबिक यह वीडियो संभवतः 14 फरवरी का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है?
वायरल होते ही यह वीडियो जिले के अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जाने लगा। कुछ लोग इसे युवाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बता रहे हैं, वहीं अन्य लोग सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया को अपनी प्राथमिक पहचान मान बैठी है? क्या लाइक्स और व्यूज की होड़ में सामाजिक मर्यादाएं पीछे छूट रही हैं? साथ ही अभिभावकों की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।








