“लालपुल के पास नशे पर वार: OPERATION EAGLE CLAW में स्मैक तस्कर धराया!”

नरसिंहपुर । 5 जनवरी 2026 जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना करेली पुलिस ने लालपुल के पास करेली रोड पर घेराबंदी कर स्मैक तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 7 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹70 हजार बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गाडरवारा श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना करेली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

थाना करेली की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ बट्टू उर्फ खलीफा जाटव, निवासी खैरी नाका, नरसिंहपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 8, 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, सउनि संतलाल मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवंर, आरक्षक राजेश बागरी, सचिन पटेल एवं कपिल राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

नरसिंहपुर पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें और यदि मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
“नशे से दूरी है ज़रूरी”, Say No To Drugs

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!