गाडरवाड़ा (नरसिंहपुर) में रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव फांसी पर लटका मिला। करीब दो घंटे तक जीआरपी और गाडरवाड़ा पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं, कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने लापरवाही पर नाराजगी जताई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है कि यह आत्महत्या है या हत्या।








