नरसिंहपुर / 31 अगस्त 2025
मेजर ध्यानचंद्र राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 के तहत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ थीम पर विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार, 31 दिसम्बर को क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सुनील कोठारी, मनीष कटारे, देवेंद्र दुबे, सतीश बेस, भरत ठाकुर तथा फिजिकल फील्ड एंड डिफेंस एकेडमी के संचालक एवं प्रशिक्षक आनंद पटेल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना ने साइकिलिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और ऊर्जा बचत, तीनों के लिए उपयोगी है।
साइकिल रैली की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः कॉलेज प्रांगण में समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संदेश दिया,
स्वस्थ जीवन के लिए खेल जरूरी
साइकिल अपनाओ, प्रदूषण हटाओ
इस आयोजन ने खेल और स्वास्थ्य दोनों के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।
#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh








