राष्ट्रवादी किसान आर्मी के नेता प्रतीक शर्मा का तीखा हमला — “नेताओं की ज़मीन के लिए यूरिया कहां से मिल रहा, हमें भी बताओ”!

 

 

नरसिंहपुर / 5 अगस्त 2025
राष्ट्रवादी किसान आर्मी के तेजतर्रार किसान नेता प्रतीक शर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने खाद संकट को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा,
“किसानों को यूरिया के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन नेताओं की ज़मीनों के लिए खाद कहां से आ रही है, ये कोई नहीं बता रहा।”

उन्होंने यह भी कहा कि
“किसान खेत में पसीना बहा रहा है और नेता सत्ता का सुख भोग रहे हैं। सरकार किसानों का अपमान कर रही है।”

गौरतलब है कि प्रदेश के कई हिस्सों में खाद की किल्लत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। किसान घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। ऐसे में प्रतीक शर्मा का यह बयान सरकार के लिए असहज करने वाला साबित हो सकता है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!