राज्यपाल मंगूभाई पटेल 12 अक्टूबर को देवरीकलां में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे
राज्यपाल मंगूभाई पटेल रविवार 12 अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत देवरीकलां में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल रविवार 12 अक्टूबर को दोपहर 1.40 बजे कटनी जिले से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज नरसिंहपुर के हैलीपेड में आएंगे। दोपहर 2.35 बजे हैलीपेड से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे कार्यक्रम स्थल देवरीकलां आएंगे। राज्यपाल पटेल ग्राम पंचायत देवरीकलां में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सायं 4.30 बजे ग्राम पंचायत देवरीकलां से प्रस्थान कर सायं 4.40 बजे महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज नरसिंहपुर हैलीपेड आएंगे और सायं 4.45 बजे नरसिंहपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे!
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह 12 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगे
नरसिंहपुर, 11 अक्टूबर 2025. प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह रविवार 12 अक्टूबर को दोपहर 1.50 बजे मंगलम कार्यालय से नरसिंहपुर प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे हेलीपैड आएंगे। आप यहां राज्यपाल जी का स्वागत तथा कार्यक्रमों में साथ में सम्मिलित होंगे। मंत्री सिंह सायं 4.45 बजे महामहिम राज्यपाल की विदाई करने के पश्चात सायं 5.15 बजे चीकसा में चौधरी धीर सिंह जी के निवास पर सौंजन्य भेंट करेंगे। मंत्री सिंह सायं 6 बजे गाडरवारा में समय आरक्षित रखा गया है।








