राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने ग्राम देवरी का निरीक्षण किया
नरसिंहपुर, 04 अक्टूबर 2025. राज्यपाल मंगुभाई पटेल का जिले में आगामी दिनों में कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर रजनी सिंह ने शनिवार को राज्यपाल पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए ग्राम देवरी का भ्रमण किया। उन्होंने राज्यपाल के आगमन को लेकर ग्राम देवरी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।








