“राज्यपाल के आगमन को लेकर कलेक्टर ने सौंपे अधिकारियों को दायित्व”!

 नरसिंहपुर  / 9 अक्टूबर  2025        महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

महामहिम राज्यपाल  मंगूभाई पटेल का जिले की जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत देवरीकलां में रविवार 12 अक्टूबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए कलेक्टर  रजनी सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा महामहिम के आगमन के दौरान कानून, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की दृष्टि से अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। उक्त समस्त अधिकारी/ विभाग प्रमुख सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

  जारी आदेश के मुताबिक महामहिम के कारकेड व्यवस्था, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, महामहिम के कारकेड की मांग अनुसार वाहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर, कार्यस्थल स्थल पर निर्धारित मापदंड अनुसार मंच, पोडियम, मंच की बैठक व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंधन करने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नरसिंहपुर, चिकित्सा व्यवस्था मय एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल सहित चिकित्सा कैंप की सम्पूर्ण व्यवस्था तथा टीबी फूड पैकेट, सिकल सेल डिजिटल कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड वितरण व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर व सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर, आवागमन मार्ग में आने वाली सभी प्रधानमंत्री सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं अन्य व्यवस्था के लिए महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना नरसिंहपुर, हेलीपेड स्थल पर साफ- सफाई तथा हेलीपेड स्थल व कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, नरसिंहपुर के नगरीय क्षेत्रों में मार्ग की साफ- सफाई व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर, शाला की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, दीप प्रज्जवलन, पूजन सामग्री, रंगोली एवं पूजा की व्यवस्था तथा मंच संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर, मंचासीन अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए गुलदस्ता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी नरसिंहपुर, सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास नरसिंहपुर की सम्पूर्ण व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल पर आदि सेवा केन्द्र के मास्टर ट्रेनर से संवाद करवाने के लिए जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग नरसिंहपुर, मंचासीन अतिथियों के लिए स्वल्पहार की व्यवस्था के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर, मंचासीन अतिथियों के भोजन व्यवस्था की जांच तथा निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र प्रदान करने की व्यवस्था के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन नरसिंहपुर, कार्यक्रम स्थल एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग नरसिंहपुर, प्रोटोकॉल पालन व्यवस्था सुनिश्चित करना एवं कार्यक्रम में जाति प्रमाण पत्र वितरण करवाने की व्यवस्था के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर, हेलीकॉप्टर के क्रू मेंबर्स एवं ग्रीन रूम की सत्कार व्यवस्था के लिए जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर, कार्यक्रम स्थल एवं मंच पर पेय जल की समूचित व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नरसिंहपुर, कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी कार्यालय की व्यवस्था के लिए जिला सूचना अधिकारी एनआईसी नरसिंहपुर, कार्यक्रम स्थल पर टेंट, हितग्राही एवं ग्रामवासियों की बैठक व्यवस्था, फ्लेक्स बैनर, स्वागत द्वार, ग्राम में रूट मार्किंग एवं साफ- सफाई सहित अन्य व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहपुर, कार्यक्रम स्थल पर उच्च गुणवत्ता युक्त माईक एवं साउंड की व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी ई.एड.एम., वीडियोग्राफी व मीडिया प्रबंधन के लिए जिला जनसम्पर्क अधिकारी नरसिंहपुर, स्वसहायता समूहों की दीदीओं से महामहिम के साथ संवाद करवाने तथा स्वसहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी के लिए जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम नरसिंहपुर और आवास हितग्राहियों तथा ग्राम के वृद्ध व्यक्ति से संवाद के लिए आवश्यक प्रबंधन करने के लिए परियोजना अधिकारी प्रधानमंत्री आवास नरसिंहपुर को दायित्व सौंपे गए हैं।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!