राजनीति के उभरते युवा नेता मोनू पटेल का निधन,घर पर अचेत अवस्था में मिले मोनू।

नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटैल के बेटे और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे थे मोनू पटैल 

नरसिंहपुर।केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह के बेटे मणि नागेंद्रसिंह पटेल उर्फ मोनू पटेल का अचानक निधन हो गया है।

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि 32 वर्षीय मोनू पटेल श्रीधाम स्थित अपने घर पर दोपहर में सो रहे थे,और जब देर शाम वो सोकर नहीं उठे तो घरवालो ने उनके कमरे में जाकर देखा तो उनका दरवाजा बंद था , किसी तरह दरवाजे खोल कर उनके कमरे में गए और उन्हें उठाने का प्रयास किया। घरवालों के जगाने पर भी जब मोनू के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्हें तुरंत गोटेगांव सामुदायिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मणिनागेंद्र उर्फ मोनू पटैल की नाक से खून बह रहा था ,जिससे आशंका जताई जा रही है कि,मोनू का निधन सोते समय  कारण ब्रेन हैमरेज के कारण हो सकता है। इस घटना की जानकारी लगते ही विधायक जालम सिंह गोटेगांव पहुंच चुके हैं। विधायक के घर पर समर्थकों और रिश्तेदारों का जमावड़ा है।

मोनू पटैल नरसिंहपुर में युवाओं की पहली पसंद बन गए थे और समाजसेवा के क्षेत्र में वो लगातार काम करके हजारों जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे।मोनू पटैल के इस तरह जाने की सूचना से सम्पूर्ण नरसिंहपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और मोनू के चाहने वाले अब भी इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!