“मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस में 3 साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी!”

मुंबई / 23 अगस्त 2025

मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) के एसी कोच B2 के बाथरूम में तीन वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना 23 अगस्त की रात करीब 1:05 बजे की है, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पहुंची और सफाई के दौरान टॉयलेट के कूड़ेदान से शव बरामद हुआ। तुरंत ही रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रेलवे कमिश्नर राकेश काला सागर ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दो दिन पहले सूरत के अमरोली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के चलते वारदात की आशंका जताई गई है।

जीआरपी के अनुसार, मृतक बच्चे की मां ने अपने 25 वर्षीय चचेरे भाई विकास शाह पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश सीसीटीवी फुटेज की मदद से जारी है। पुलिस अपहरण और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!