*पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु ध्यान शिविर का आयोजन*
• *हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण।*
• *बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।*
दिनांक 02.11.2025 को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन, नरसिंहपुर एक ध्यान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को आंतरिक शांति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक श्री राजेश व्यास, नरेन्द्र बरखेडकर ने उपस्थित लोगों को ध्यान की तकनीकें सिखाईं और बताया कि नियमित ध्यान से व्यक्ति तनावमुक्त रह सकता है तथा जीवन में संतुलन बना रहता है।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक, मनोरमा बघेल, थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सूबेदार, प्रियंक सराठिया, लाखन बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










