भोपाल, 17 मार्च 2026।
मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कुल अधिकारियों को विभिन्न जिलों में प्रभारी तहसीलदार के रूप में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्तियां विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से 234 नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और आगामी आदेश तक वे संबंधित जिलों में कार्य करेंगे।
आदेश के तहत राजेश कौशिक को जबलपुर से मंडला स्थानांतरित किया गया है, जबकि कपिल शर्मा को छतरपुर से राजगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को उनके वर्तमान जिलों में ही प्रभार सौंपा गया है।
स्थानांतरण सूची में ग्वालियर, इंदौर, बालाघाट, कटनी और बैतूल सहित कई जिलों के नाम शामिल हैं।
राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन स्थानांतरणों का उद्देश्य राजस्व न्यायालयीन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है। साथ ही, यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरण नीति 2025 समाप्त होने के बाद भी विशेष परिस्थिति में यह कदम उठाया गया है।
इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
नोट – सूची में कुछ त्रुटियां भी हो सकती हैं!
















