दहलने से बचा नरसिंहपुर,जबलपुर में हड़कंप।।
(शाहपुरा के पास कांपी धरती।)
भोपाल।एक बार फिर मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रविवार सुबह 11 बजे पंचमढ़ी और जबलपुर संभाग में इसका असर देखने को मिला है। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (National Center For Seismology) ने ट्वीट करके दी है। जबलपुर के कुंडम, चंदिया, पनागर और शाहपुरा के साथ उमरिया के कुछ इलाके भी प्रभावित हुए हैं। जबलपुर से 28 किलोमीटर दूर शाहपुरा के पास जमीन के करीब 23 किलोमीटर नीचे की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।
नरसिंहपुर में भी लोग इस संबंध में चर्चा करते दिखे और जबलपुर में तो लोग घरों से बाहर निकल आए और हड़कंप मच गया
।








