भाजपा कार्यालय से स्टेडियम ग्राउंड तक 1.5 करोड़ की लागत से बनेगी मॉडल रोड, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया भूमि पूजन!”

नरसिंहपुर
भाजपा कार्यालय से स्टेडियम ग्राउंड तक 1.5 करोड़ की लागत से बनेगी मॉडल रोड, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया भूमि पूजन

नरसिंहपुर। जिला भाजपा कार्यालय से लेकर स्टेडियम ग्राउंड तक 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाली मॉडल रोड का भूमि पूजन आज  मंत्री

प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा किया गया। मंत्री  पटेल ने परियोजना के लिए राशि प्रदाय करते हुए कहा कि यह सड़क नगर के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष  रामस्नेही पाठक, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष  नीरज महाराज, उपाध्यक्ष  अजीत ठाकुर, पार्षद सुभाष वार्ड  सौरभ ठाकुर सहित नगर पालिका स्टाफ, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!