भव्य मढ़ई मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न!”

नरसिंहपुर / 2 नवंबर 2025

नरसिंहपुर। स्थानीय गुलाब चौराहा पर देवउठनी ग्यारस के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य मढ़ई मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माता चंडी के पूजन के साथ विधिविधानपूर्वक की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में थाना कोतवाली टीआई गौरव चाटे, पत्रकार बालमुकुंद विनोद कोरी, पीयूष दीक्षित, संजय राय, यूनिटी खो-खो क्लब, आनंद पटेल (जीपीएफडी अकेडमी), पशु उपचारक संदीप पटेल, प्रवेश लोधी, नंदराम उस्ताद अखाड़ा तथा अहीर नृत्य ग्रुप बचई शामिल रहे।

कार्यक्रम में यादव समाज के कलाकारों ने मनमोहक दीवाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। वहीं, ग्वाला नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मेले में लोगों ने खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी भरपूर आनंद लिया।

आयोजन को सफल बनाने में महंत अनिकेत बैरागी व उनकी मित्रमंडली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान नरसिंह व्यायामशाला के नन्हे बच्चों द्वारा अखाड़े में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। पूरे आयोजन में उल्लास, उत्साह और जनभागीदारी देखने योग्य रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!