नरसिंहपुर! 21 जनवरी 2026
नरसिंहपुर – बरमान चौकी अंतर्गत चावरपाठा का मामला
चावरपाठा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से चल रही अवैध शराब के कारोबार से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर सड़क पर उतरते हुए चक्का जाम कर दिया।
महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, घरेलू हिंसा और अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है!
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिलाओं को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास








