तमिलनाडु करूर से बड़ी खबर 📰
अभिनेता से नेता बनें थलापति विजय की रैली में बड़ा हादसा, भीड़ बेकाबू होने से भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक घटना में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे ने थलापति विजय की राजनीति में एंट्री पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और सुरक्षा इंतज़ाम की गंभीर पोलखोल हो गई है।
👉 मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, हालात पर नजर।








