ब्रेकिंग न्यूज़ – पोलखोल अपडेट
नरसिंहपुर: 8 सितम्बर 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। एक युवक के पैर में छर्रा लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन वह इलाज कराकर बिना डिस्चार्ज लिए अस्पताल से भाग गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है और गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।







