बेरहमी की इंतहा: दबंगों ने युवक को सरेआम पीटा, वीडियो बना सबूत – कार्रवाई की मांग तेज, नरसिंहपुर बना गुंडापुर

नरसिंहपुर / 1 अक्टूबर 2025

नरसिंहपुर/करेली। थाना करेली अंतर्गत आमगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बरौदिया (पिपरिया) में दबंगों की दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां तीन लोगों ने एक युवक को डंडों और रॉड से बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक को बुरी तरह से पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित टीकाराम पटैल (28 वर्ष, पिता करोढ़ीलाल पटैल) ने आरोप लगाया कि गांव के रामनरेश , राजेश लीलवत और संतराम ठाकुर ने 23 सितंबर को उस पर जानलेवा हमला किया। डंडों और रॉड से मारपीट के चलते उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और हाथ भी फ्रैक्चर हो गया।

घटना के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी और घायल टीकाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ित के परिचित ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जिसमें आरोपी मारपीट करते और वीडियो बनाने वाले को धमकाते भी नज़र आ रहे हैं।

पीड़ित का आरोप है कि आमगांव पुलिस चौकी में शिकायत करने के बावजूद आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने 1 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी और वीडियो भी प्रस्तुत किया।

अब सवाल यह उठ रहा है कि इतने गंभीर मामले और सबूत मौजूद होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई से क्यों बच रही है? पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साभार – वरिष्ठ पत्रकार नीलेश जाट

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!