“बुंदेलखंड की बेटी का विश्व मंच पर जलवा: क्रांति गौंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मचाया धमाल, बनी ‘मैन ऑफ द मैच’!

भोपाल / 6 अक्टूबर 2025

छतरपुर। बुंदेलखंड की मिट्टी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। छतरपुर जिले के घुवारा गांव की होनहार बेटी क्रांति गौंड ने ICC महिला वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में क्रांति गौंड ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से विपक्ष की कमर तोड़ दी। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 अहम विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी को पूरी तरह हिला दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

क्रांति गौंड का सफर संघर्षों से भरा रहा है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी क्रांति ने अपनी मेहनत, समर्पण और लगन से वो मुकाम हासिल किया है, जिसकी कल्पना कई खिलाड़ी करते हैं। आज वह न सिर्फ बुंदेलखंड की शान हैं, बल्कि पूरे भारत की प्रेरणा बन चुकी हैं।

खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने सोशल मीडिया पर क्रांति को बधाईयों की बाढ़ सी ला दी है।
यह जीत न सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई मंज़िल दूर नहीं।

“बुंदेलखंड की बिटिया, देश की शान – क्रांति गौंड पर पूरे भारत को नाज़ है!”

#WomenCricketWorldCup 🏏
#IndianCricket 🇮🇳
#BundiPride 💪
#KrantiGound #MP49VSi

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!