नरसिंहपुर / 27 अगस्त 2025
कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश पर जिले में परिवहन विभाग की टीम ने करेली-गाडरवारा और तेंदूखेड़ा मार्ग पर सख्त चैकिंग की।
जांच के दौरान बस क्रमांक MP-28 P-0206 का परमिट, फिटनेस और बीमा तक नहीं मिला। नतीजतन बस जब्त कर ली गई।
इसी दौरान दो अन्य वाहनों से ₹6,000 की चालान राशि वसूली गई।
जिला परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया ने साफ कहा – नियम विरुद्ध वाहन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे, कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
❗️अब बड़ा सवाल –
👉 इतनी बड़ी बस बिना परमिट और बीमा के अब तक सड़कों पर दौड़ती रही, तो आरटीओ और जिम्मेदार अफसर अब तक क्या करते रहे?
👉 आखिर कब से नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही थी?
यानी मामला सिर्फ एक बस की जब्ती का नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की लापरवाही का है।








