बाबा केदारनाथ के खुल गए कपाट,बर्फबारी में भी जुटे हजारों भक्त।

 

केदारनाथ।आज सुबह केदारनाथ के पट भक्तो के दर्शन के लिए विधिवत खोल दिए गए है।मंदिर के रावल ने जब सुबह भगवान केदारनाथ के पट खोले तो पूरी केदार घाटी बाबा के जयकारों से गूंज उठी ।कल शाम से ही हजारों भक्तों का जत्था माइनस 9 डिग्री की ठंड में भी बाबा केदार के दर्शन को कतार में लगा हुआ था।विदित हो कि यात्रा के पैदल मार्ग पर हुई भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते प्रशासन ने 30 अप्रैल तक यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!