नरसिंहपुर / 2 अक्टूबर 2025
नरसिंहपुर। सर्पदंश से शिव नोरिया की दर्दनाक मौत को पूरा तीन दिन गुजर गए, लेकिन गाडरवारा सिविल अस्पताल के लापरवाह डॉक्टरों और एंबुलेंस स्टाफ पर एक्शन तो दूर, नोटिस तक नहीं।
क्या एक मासूम की जान इतनी सस्ती है कि सिस्टम खामोश बैठा रहे?
मां की गोद उजड़ गई, लेकिन जिम्मेदार अब भी कुर्सियों पर जमे हैं।
यह खामोशी खुद सिस्टम की बेहिसी और संवेदनहीनता की पोल खोल रही है।








