फ़ॉलो अप पोलखोल बचई में वनपाल के दफ्तर में हमला – चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; कार्रवाई की धाराओं पर उठे सवाल!”

नरसिंहपुर।25 अगस्त 2025
वन विभाग के अधिकारी पर हमले का मामला थम नहीं रहा है। 20 अगस्त 2025 को बचई में कार्यवाहक वनपाल रामेश्वर प्रसाद किरार के दफ्तर में घुसकर कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने मामले के चार दिन बाद देर शाम आरोपियों को गिरफ्तार किया है , जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है  पुलिस ने सात साल से कम सजा वाली धाराओं में केस दर्ज किया है, जिनमें आरोपियों को थाने से मुचलका भरकर छूटने की सुविधा मिल सकती है।

इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई संजय सूर्यवंशी ने ‘पोलखोल’ से बातचीत में बताया कि वर्तमान परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही मारपीट की धाराएं लगाई गई हैं, मेडीकल रिपोर्ट का इंतजार है ।

वन कर्मचारी संघ का कहना है कि इतने गंभीर हमले को हल्की धाराओं में दर्ज करना हमलावरों को संरक्षण देने जैसा है। संघ ने मुख्यमंत्री और वन मंत्री को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि धाराएं संशोधित कर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो 1 सितम्बर 2025 से प्रदेशभर में कामबंद हड़ताल की जाएगी।

गौरतलब है कि ‘पोलखोल’ समाचार ने दो दिन पहले ही इस हमले का खुलासा किया था। संघ का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून के दायरे में रहते हुए ही कार्रवाई की जा रही है।

 

 

✍️ मुख्य बिंदु :

बचई में वनपाल के दफ्तर में हमला, हाथ फ्रैक्चर सिर पर चोट आई ।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार।

पुलिस ने सात साल से कम सजा वाली धाराओं में कार्रवाई की।

जांच अधिकारी   संजय सूर्यवंशी पोलखोल से बातचीत में बोले “साक्ष्यों के आधार पर ही धाराएं दर्ज हुईं”, मेडीकल रिपोर्ट की प्रतिक्षा है ।

मामला एसडीएम के समक्ष एक धारा 170 BNSS में  कार्रवाई के लिए भेजा गया ।

वन कर्मचारी संघ नाराज़, 1 सितम्बर से कामबंद हड़ताल की चेतावनी।

 

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!