“फ़र्ज़ की राह पर लहूलुहान वर्दी! मध्यप्रदेश के इस जिले में पुलिस टीम पर 50 लोगों ने किया हमला”!”

भोपाल / 23 अक्टूबर 2025
पन्ना।
पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजना धरमपुर में 22 अक्टूबर बुधवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया।
हमले में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया और आरक्षक राम निरंजन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गैर इरादतन हत्या के आरोपी पंचम यादव को गिरफ्तार करने गांव पहुँचे थे। टीम के पहुंचते ही गांव के 40 से 50 लोगों ने पुलिस को घेरकर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपियों ने थाना प्रभारी और आरक्षक को बंधक बना लिया। स्थिति इतनी भयावह थी कि 8 पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर हथियार छोड़कर गांव से भागना पड़ा।
उन्होंने भागकर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

यह हमला न केवल पुलिस व्यवस्था पर बल्कि समाज के अनुशासन पर भी गहरा सवाल खड़ा करता है,
जब वर्दी पर वार होता है, तो कानून खुद लहूलुहान महसूस करता है

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!