पोलखोल ब्रेकिंग। इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने प्रेमी के तीन मंजिला मकान से छलांग लगा दी है।
किस्मत ये रही कि वो गली में लगे तारों में उलझकर नीचे आई जिसके कारण उसकी जान बच गई।
ऊंचाई से गिरने से उसके हाथ पैर में आई चोट प्रेमी का परिवार युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा और थोड़ी देर बाद भाग निकला।
खरगोन की रहने वाली युवती इंदौर में अपने प्रेमी आवेश के घर पहुंची तभी उसकी आवेश के साथ कहासुनी हुई।
वहीं अब युवती ने लगाए गंभीर आरोप कि आवेश ने धोखा देकर दूसरी युवती से शादी कर ली है।
उसने कहा कि जब उसने विरोध किया तो आवेश ने मुंह दबाकर उसके साथ मारपीट कर दी।
वह अपने प्रेमी आवेश का हाथ पकड़कर तीसरी मंजिल पर ले गई और वहां से लगा दी छलांग ।
जिसका वीडियो आवेश के परिवार वालो ने बनाया और अब ये घटना सामने आई है।








