पुजारी -सीईओ अभद्रता मामले में नया एंगल: “सब अचानक हुआ, कोई कार्रवाई नहीं चाहते”, पुजारी का बड़ा बयान!”

नरसिंहपुर। 30 दिसंबर 2025
बरमान नर्मदा घाट पर हुए कथित अभद्रता प्रकरण में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में पुजारी कैलाश चंद्र मिश्रा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सीईओ साहब घाट पर सफाई कार्य करा रहे थे, उसी दौरान अचानक यह घटना हो गई। उन्होंने इसे कोई बड़ी घटना मानने से इनकार करते हुए स्पष्ट कहा कि वे किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते।

पुजारी कैलाश चंद्र मिश्रा ने यह भी साफ किया कि उनकी कोई राजनीतिक मंशा नहीं है और न ही वे इस मामले को कांग्रेस या भाजपा से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा घटनाक्रम अचानक घटित हुआ और इसे अनावश्यक रूप से तूल देना उचित नहीं है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मां नर्मदा को साफ रखना ही हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि विवाद को बढ़ाना।

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर जिले में लोगों के बीच आक्रोश की स्थिति बन गई थी। एक पक्ष घटना को सही ठहरा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसे गलत बता रहा था। ऐसे में अब पुजारी कैलाश चंद्र मिश्रा का बयान सामने आने के बाद माहौल कुछ शांत होता नजर आ रहा है!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!