नरसिंहपुर/ 06 अक्टूबर 2025. अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ने बताया कि उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जबलपुर एवं मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के माध्यम से पीडियाट्रक आयु समूह के कफ सीरप के युक्तिसंगत उपयोग के संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी Advisory on Rational Use of Cough Syrups in Pediactore Population- Rad का पालन किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में पदस्थ समस्त विषय विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त कार्यपालिक दंडाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पीडियाट्रिप आयु समूह के कफ सिरप के युक्तिसंगत उपयोग के संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी Advisory on Rational Use of Cough Syrups in Pediactore Population- Rad का पालन किया जाना सुनिश्चित करें।







