
ब्रेकिंग न्यूज।
सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे में एवलॉन्च की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इस एवलॉन्च में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 150 लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते है बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ने के पूरे अनुमान हैं।
#Sikkim #Avalanche #Tourists







