नरसिंहपुर! 25 जनवरी 2026
माँ नर्मदा प्रकटोत्सव से पूर्व नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पूर्व संध्या पर बरमान, चिनकी सहित अन्य घाटों पर दूर-दूर से पदयात्रा कर पहुँचे भक्तों ने माँ नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। घाट “नर्मदे हर जिंदगी भर” के जयघोष से गूंजते रहे।
धार्मिक समितियों द्वारा चुनरी से माँ नर्मदा का श्रृंगार कर नाव में भोग अर्पित किया गया। वहीं गांधी चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन चल रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर भंडारा एवं प्रसादी वितरण जारी है। प्रकटोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।









