नर्मदा जयंती पर बरमानघाट में होगा निर्झरणी महोत्सव, 25 जनवरी को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां!”

नरसिंहपुर। 24 जनवरी 2026
नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर राज्य शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार 25 जनवरी 2026 को जिले के ऐतिहासिक बरमानघाट में “निर्झरणी महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सायं 6 बजे से जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
महोत्सव में मां नर्मदा की अविरल धारा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगायन (बुंदेली), नर्मदा-केन्द्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन शामिल हैं।

सागर की सौम्या बुधोलिया अपने साथियों के साथ बुंदेली लोकगायन प्रस्तुत करेंगी।
भोपाल की दीक्षा अस्थाना एवं उनके साथी नर्मदा-केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे।
छतरपुर के अमित कुमार धुर्वे अपने साथियों के साथ भक्ति गायन प्रस्तुत करेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस सांस्कृतिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!