“नरसिंहपुर रेलवे कॉलोनी में बनेगा 5.20 करोड़ का भव्य सामुदायिक भवन, आम लोगों को भी मिलेगा लाभ”!

नरसिंहपुर। 19 मार्च 2026 पश्चिम रेलवे नरसिंहपुर के सचिव सुनील जाट के अथक प्रयासों से रेलवे कॉलोनी नरसिंहपुर में करीब 5 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से आधुनिक सामुदायिक भवन निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। जानकारी के अनुसार इस बहुप्रतीक्षित भवन का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।

यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इसकी खासियत यह रहेगी कि इसका उपयोग केवल रेलवे कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिक, मध्यमवर्गीय परिवार एवं जरूरतमंद लोग भी न्यूनतम शुल्क पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

भवन में शादी-विवाह, जन्मदिन, गंगापूजन सहित विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को कम खर्च में बेहतर स्थान मिल सकेगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। वहीं सचिव सुनील जाट के प्रयासों को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा बनी हुई

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!