नरसिंहपुर में 26 जनवरी को होगा भव्य “कृपा उत्सव”!

नरसिंहपुर। 17 जनवरी 2026
नगर में  भगवान खाटू श्याम का धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था का संगम “कृपा उत्सव” का आयोजन आगामी 26 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन शाम 6 बजे से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मेन रोड, ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास, नरसिंहपुर में संपन्न होगा।

🗣️ कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार नयन कपूर (जबलपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं यशी चौरसिया (करेली ) एवं गगनदीप सिंह (जबलपुर) भक्ति संगीत से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। आयोजन के दौरान शिव महोत्सव के अंतर्गत विशेष धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

➡️ कार्यक्रम का आयोजन श्याम परिवार, नरसिंहपुर द्वारा किया जा रहा है।

➡️ आयोजकों ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

➡️ कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9300445544 एवं 9165302304 पर संपर्क किया जा सकता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!