“नरसिंहपुर में सियासी हलचल तेज: नकुल नाथ का भव्य आगमन 20 मार्च को”!

नरसिंहपुर। 18  मार्च 2026 जिले की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। 20 मार्च को नकुल नाथ का नरसिंहपुर आगमन प्रस्तावित है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सुभाष पार्क के जनपद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर जिले भर में तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, वहीं सभा स्थल पर भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है, जिससे आगामी राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नकुल नाथ का यह दौरा नरसिंहपुर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेगा। अब देखना यह होगा कि इस सभा में कितनी भीड़ जुटती है और इसका स्थानीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है?

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!