नरसिंहपुर में शोक की लहर: पूर्व मंडी अध्यक्ष रविंद्र पटेल की माता सावित्री बाई पटेल का निधन!”

नरसिंहपुर / 18 दिसंबर 2025
नरसिंहपुर | भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष रविंद्र पटेल की माता सावित्री बाई पटेल का वृद्धावस्था के चलते 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

परिजनों के अनुसार स्व. सावित्री बाई पटेल का अंतिम संस्कार आज उनके गृहग्राम पटनिया, जिला नरसिंहपुर में किया जाएगा। वे धार्मिक, सरल स्वभाव की महिला थीं और समाज में उनका विशेष सम्मान था।

मातृशोक के चलते नरसिंहपुर में आज आयोजित होने वाले भाजपा के विभिन्न कार्यक्रम, बैठकों पर भी शोक का माहौल बना हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!