!”नरसिंहपुर अपडेट्स : आदिवासी कर्मयोगी प्रशिक्षण शुरू, दिव्यांग शिविर 15 से, परिवार नियोजन बैठक 3 सितम्बर को, जनसुनवाई में 95 आवेदन”!

नरसिंहपुर / 2 सितंबर 2025

प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के जनजातीय समुदाय के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने के लिए नियुक्त ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सुविजिता होटल नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आदिवासियों के समक्ष उनके ग्रामों में जाकर, उनके साथ मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना, समस्याओं का आंकलन करना और आदिवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण उन्हें लाभांवित करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग और समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर पटले और सीईओ जिला पंचायत ने जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को आदिवासियों के हित के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

👉 यूडीआईडी कार्ड- दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिले में लगाए जाएंगे शिविर

उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला एवं निकाय स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड- दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए 15 सितम्बर से 23 सितम्बर तक प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।

उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरसिंहपुर ने बताया कि 15 सितम्बर को जनपद पंचायत व नगर पालिका गोटेगांव के लिए जनपद पंचायत गोटेगांव, 16 सितम्बर को जनपद पंचायत करेली व नगर पालिका करेली के लिए सिविल अस्पताल करेली, 17 सितम्बर को जनपद पंचायत चांवरपाठा व नगर परिषद तेंदूखेड़ा के लिए जनपद पंचायत चांवरपाठा, 18 सितम्बर को जनपद पंचायत नरसिंहपुर व नगर पालिका नरसिंहपुर के लिए पीजी कॉलेज नरसिंहपुर, 19 सितम्बर को जनपद पंचायत चीचली व नगर परिषद चीचली के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीचली, 20 सितम्बर को जनपद पंचायत सांईखेड़ा व नगर परिषद सांईखेड़ा के लिए जनपद पंचायत सांईखेड़ा, 22 अप्रैल को नगर परिषद सालीचौका के लिए सीएचसी सालीचौका और 23 अप्रैल को नगर परिषद गाडरवारा के लिए पीजी कॉलेज गाडरवारा में शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर में दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेज जैसे समग्र आईडी व आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो और स्वाबलम्बन पोर्टल- यूडीआईडी पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पर्ची के साथ उपस्थित होकर स्वयं का दिव्यांग प्रमाण पत्र- यूडीआईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
जिला परिवार नियोजन क्षतिपूर्ति योजना की बैठक 3 सितम्बर को होगी

👉 कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला परिवार नियोजन क्षतिपूर्ति की बैठक बुधवार 3 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से कार्यालय कलेक्टर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा ने दी है।

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

👉 जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए

शीतला पटले के निर्देशानुसार मंगलवार 2 सितम्बर को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर अंजली शाह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। इस अवसर पर विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!